धार/ जिले के राजोद में राजोद सामाजिक सेवा संस्था द्वारा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाइब्रेशन प्राकृतिक थेरेपी चिकित्सा का विशाल स्वास्थ्य शिविर माहेश्वरी मांगलिक भवन में शनिवार 9 मई को शिविर का शुभारंभ किया गया।, 6 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का 14 मई गुरुवार को समापन होगा। संस्था के अध्यक्ष बाबू खान ने बताया की मानव जनकल्याण हेतु इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 दिवसीय रहेगा। शिविर जोधपुर की एक्यूप्रेशर थेरेपी ट्रेंनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्था के थैरेपिस्ट डॉक्टर नरेंद्र चौधरी मगराज सोलंकी, रमेश सुथार की टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कई लोगों ने शिविर में सहभागिता कर प्राकृतिक थेरेपी का लाभ लिया जा रहा है। इस अवसर पर बाबू खान,विशाल शर्मा,पत्रकार निलेश शर्मा आदि उपस्थित थे। आयोजन के समापन पर विधिवत विचार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Continue With Google
Comments (0)