रेहटी: एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और ₹7 लाख,07 हजार की अवैध शराब जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार, 07 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना रेहटी की पुलिस कलवाना नहर के पास पहुंची। एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी जांच की गई। मुखबिर ने कार क्रमांक MP04YC 2164 की पुष्टि की थी।
कार चालक ने अपना नाम सौरभ यादववंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी डिमावर बताया। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोलाराम यादववंशी, उम्र 26 वर्ष, बताया। दोनों आरोपी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर के रहने वाले हैं।
कार की तलाशी के दौरान, पीछे की डिक्की में कुल 09 पेटी शराब पाई गई। इसमें 06 पेटी देशी मदिरा लाल मसाला (300 क्वार्टर, 54 लीटर) और 03 पेटी ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब (144 क्वार्टर, 25 लीटर) शामिल हैं। कुल शराब 79 लीटर 900 एमएल पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹57,480/- है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से शराब के परिवहन और विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई, जिसे वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार क्रमांक MP04YC 2164 को भी जप्त कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,50,000/- है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत ₹7,07,480/- है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
- राजेश कहारे, थाना प्रभारी निरीक्षक
- प्र.आर. महेन्द्र सिंह
- अभिषेक यादव
- संतोष कुमार
- जितेन्द्र गौर
Continue With Google
Comments (0)