नगरपरिषद लिधौरा में हुई परिषद सम्मेलन की बैठक, समय से 3 घण्टे लेट पहुंचे पार्षद।
10 बिंदुओं में से 6 पर बनी सहमति, 4 बिंदु निरस्त।
टीकमगढ़ - आज मंगलवार को नगरपरिषद लिधौरा में परिषद सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 15 पार्षदों में से 14 पार्षद उपस्थित रहे, वही एक पार्षद अनुपस्थित रहे। जंहा परिषद सम्मेलन के लिए दिनांक 17/12/2025 को एजेंडा जारी किया गया था, जिसमे सम्मेलन को सुबह 11 बजे से आयोजित करने हेतु सभी पार्षदों को सूचित किया गया था, लेकिन इसके बाबजूद भी पार्षद समय के 3 घण्टे बाद पहुंचे और 2 बजे से परिषद का सम्मेलन शुरू किया गया, जो देर शाम तक एजेंडे में मौजूद बिंदुओं पर चर्चा होती रही। इस बैठक के दौरान कही न कही पार्षदों में आपसी मतभेद जरूर देखने को मिला जो लिधौरा नगर के विकास को काफी पीछे पहुंचाता है, जिसके लिए नगरवासी और जनप्रतिनिधि किसी को भी दोषी माने, लेकिन हकीकत में इनकी आपसी खींचतान ही नगर लिधौरा का विकास प्रभावित कर रही है। जिसका ठीकरा सीएमओ पर फोड़ा जा रहा है, क्योंकि जब से नगरपरिषद लिधौरा में सीएमओ प्रदीप सिंह भदौरिया ने चार्ज संभाला है तब से फर्जी तरीके से हो रहे भुगतानों पर रोक लग गई है और सही जांच कर भुगतान किए जा रहे है,जो पार्षदों सहित अध्यक्ष को नागवार गुजर रही है, जिससे सभी के बीच तकरार मची हुई है, और इसमें नुकसान झेलना पड़ रहा है आमजन को जिन्होंने लिधौरा नगर के विकास के सपने देखकर पार्षद चुने थे। बैठक में सभी पार्षदों ने शांतिपूर्वक 6 बिंदुओं पर सहमति जताई और 4 बिंदुओं को निरस्त कर दिया। जिस दौरान परिषद के सम्मेलन में सीएमओ प्रदीप सिंह भदौरिया, अध्यक्ष विजेता चढ़ार, उपाध्यक्ष ममता राजपूत, पार्षद
भुवनेश्वर पवन भट्ट, शीला अहिरवार, साधना कुशवाहा,
उमा खटीक, राजेश गौतम,
दामोदर रैकवार, राम प्रसाद साहू, फूलसिंह यादव, संध्या गौतम, उषा रैकवार, मूनलता अहिरवार, हेमलता शर्मा सहित नगरपरिषद कर्मचारी अंकित जैन उपस्थित रहे।
बॉक्स -
इन बिंदुओं पर बनी सहमति
आज की परिषद की बैठक में पूर्व में आयोजित पीआईसी मीटिंग का ऐजेण्डा दिनांक 29.08.2025 के बिंदुओं पर विचार, जिन निर्माण कार्यों पर पूर्व से कार्य आदेश जारी है। उन ठेकेदारों के संबंध में विचार। जिन ठेकेदारों द्वारा समय सीमा में कार्य नही किया जा रहा है। उस पर विचार, निकाय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य व्यवहार पर एवं मस्टर कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार उपरांत निर्णय। स्वच्छता एवं पौध रोपण कराये गये कार्यों के भृष्टाचार जो नगर के आमजन द्वारा जनप्रतिनिधियों को शिकायतें प्राप्त हुई है, उन पर विचार। साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाये जिसमे कायाकल्प 1.0 एवं 2.0 मुख्यमंत्री अधोसंरचना, SDRF नाला निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 आदि योजनाओ के कियान्वयन एवं विलंव मुगतान के लिये जिम्मेदार अथोरिटी की कार्यप्रणाली पर विचार किया गया और सभी परिषद की सहमति से इन बिंदुओं को पास किया गया।
बॉक्स -
इन विन्दुओ पर नही हुआ विचार-विमर्श।
परिषद की बैठक के एजेंडे में शामिल बिंदु क्रमांक 7 से लेकर 10 जिसमे अध्यक्ष प्रतिनिधियों द्वारा कार्यायलीन कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने, कर्मचारियों पर दवाव बनाने, अभद्र भाषा का प्रयोग करना, गाली गलौज करना, फर्जी कार्यों के लिये दवाव बनाने आदि कार्यों एवं कार्य प्रणाली पर विचार एवं निर्णय को वरिष्ठ कार्यालय भेजने पर विचार। आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर जिला टीकमगढ़ से प्राप्त शिकायत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक के सभी प्रकार के खरीदे व निर्माण कार्यों पर हुये भृष्टाचार की जाँच एवं नस्तियों को वरिष्ठ कार्यालय भेजने के संबंध में सूचनार्थ हेतु,
विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों, की दर अनुमोदन हेतु जिम्मेदार अर्थोटी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्णय,एवं विलंव भुगतान के कारण शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ की प्रगति प्रभावित हुई है। इसके लिये जिम्मेदार अर्थोटी के विरूद्ध कार्यवाही पर विचार एवं प्रकरण शासन को भेजने पर विचार के लिए रखे गए बिंदुओं पर परिषद में निरस्त किया गया, परिषद ने कहा कि यह विचार करने योग्य विंदु नही है।
Continue With Google
Comments (0)