तहसीलदार के आदेश की भी अवहेलना
​मुंगावली - जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को एक बार फिर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले की शिकायत आई। मूंगावली तहसील के ग्राम चाचूखेड़ा निवासी निखिल कलावत ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शासकीय विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
​शिकायतकर्ता ने अधिकारी को बताया कि ग्राम चाचूखेड़ा स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर माखन सिंह यादव द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में पटवारी और राजस्व विभाग को 9 बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस  कार्रवाई नहीं हुई।
​शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले में तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश भी पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद संबंधित  पटवारी द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। पटवारी एक-दूसरे पर बात टाल रहा हैं। जिससे शासन का नुकसान हो रहा है और स्कूली विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
​आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है कि 
​इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ​आदेश का पालन न करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
ओर ​शासकीय विद्यालय की भूमि से तत्काल  अवैध कब्जा हटाया जाए।