ग्वालियर की सड़कों के विश्व प्रसिद्ध गड्ढे अब जनता के साथ नगर निगम को भी परेशान कर रहे हैं। और यह हम नहीं कह रहे यह तस्वीरें बयां करती हैं की एक समय था जब ग्वालियर में भारी बारिश से गड्ढों में कुछ सड़के निकल आई थी, लेकिन अब ना तो बारिश है और ना ही ऐसा कोई भूकंप जिससे एक बार फिर सड़कों में सुरंगें नजर आ रही है। एक ऐसी सुरंग जो हाल ही में बनाई गई चमचमाती सड़क के सीने पर एक दाग नुमा नजर आ रही है। यही नहीं इस सुरंग के आसपास से निकलने वाले लोग दहशत में हैं कि कहीं एक बार फिर कोई मौत के आगोश में ना समा जाए। वहीं ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय की बात करें तो वे बेचारे इसलिए परेशान हैं कि अब तक बारिश से हुए गड्ढे भर नहीं पाए हैं ये नए गड्ढे कहाँ से आए। बहरहाल यह बीच सड़क का गड्ढा या कहें सुरंग को पूरे 7 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक ना तो यहां किसी की मौत हुई है और ना ही नगर निगम या उनके मुखिया महापौर की नींद खुली है क्योंकि शासन प्रशासन की नींद तो तभी खुलता है जब कोई मौत की नींद सो जाता है उसके बाद होता है मुआवजे का खेल जिसमें अधिकारियों को हिस्सा मिलना तय है। और यही वजह है कि गड्ढे कोई भी हो अधिकारियों और नेताओं के लिए तो आपदा में अवसर पैदा करते हैं।
एक ऐसी सुरंग जो हाल ही में बनाई गई चमचमाती सड़क के सीने पर एक दाग नुमा नजर आ रही है
ग्वालियर की सड़कों के विश्व प्रसिद्ध गड्ढे अब जनता के साथ नगर निगम को भी परेशान कर रहे

Continue With Google
Comments (0)