एक करोड़ की मशीनरी पर चला प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
आलीराजपुर, । जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की भारी मशीनरी एवं उपकरण जप्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर तथा रेत बनाने और धोने में उपयोग की जाने वाली मशीनें जब्त की गईं।
प्रभारी खनिज अधिकारी श्री तपीस पाण्डे ने बताया कि अवैध रेत खनन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सौरवा के दरवाडिया फलिया क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति भूचरिय के परिसर में अवैध रूप से रेत खनन एवं प्रसंस्करण का कार्य संचालित पाया गया।
संयुक्त टीम ने मौके से एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर तथा रेत निर्माण एवं धुलाई में उपयोग की जा रही मशीनों को जप्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में अवैध उत्खनन एवं रेत प्रसंस्करण के प्रमाण सामने आए हैं।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा, खनिज निरीक्षक श्री सतीश नागले सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।

Continue With Google
Comments (0)