*नगर पालिका उमरिया के वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन: वार्ड 14 एवं 15 में बैठक संपन्न*

 उमरिया नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक 15 में वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं जनसंपर्क को बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पराज सिंह संगठन महासचिव, वीरेंद्र सेंगर महामंत्री, नासिर अंसारी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 14), लाल भवानी सिंह नगर अध्यक्ष उमरिया, अशोक गौंटिया (पार्षद, वार्ड क्रमांक 15), वरुण नामवेद, प्रकाश वर्मन, सुनील मोनू, जितेंद्र सोंधिया, अब्दुल इरशाद, गोपाल दें, बिलाल खान, मज़हर अंसारी, अरसद अंसारी, अब्दुल सलीम, किशोर सिंह लोधी (मंडलम अध्यक्ष), मो. हदीश खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।