लोकेशन - मध्यप्रदेश मंडला
योगेश चौरसिया
9425855349
रामनवमी पर राममय हुआ मंडला भव्य वाहन रैली से गूंजा पूरा शहर
कैविनेट मंत्री ने वाहन रैली पर की फूलो की बर्षा
एंकर - जहाँ पूरा देश भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर है, वहीं मंडला नगर भी रामभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर तरफ “जय श्रीराम”, “जय बजरंग बली” और “जय हनुमान” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
नगर के कटरा रोड स्थित बड़ी खेरमाई मंदिर से भव्य वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, युवा और मातृशक्ति इस रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करती रही। रास्ते भर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर रैली का स्वागत किया।
रैली में आकर्षक झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इन झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करता नजर आया। इस अवसर पर प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने रामलला की प्रतिमा पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की और वाहन रैली का स्वागत किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्र ने भी पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
वी/ओ - केबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरा मंडला शहर राममय हो गया है और लोगों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।
रामनवमी के इस आयोजन में नगर के हर वर्ग के लोग युवा, मातृशक्ति और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का ऐसा माहौल देखने को मिला मानो मंडला स्वयं अयोध्या बन गया हो।
बाइट - संपतिया ऊईके कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश सरकार

Continue With Google
Comments (0)