मेनका गांधी के वक्तव्य की राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान प्रदेश मंत्री मुकेश जैन ने की निंदा
मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के प्रदेश मंत्री मुकेश जैन ने जैन संतों एवं जैन समाज की धार्मिक परंपराओं के संबंध में दिए गए मेनका गांधी के वक्तव्य की कड़ी निंदा की है।
मुकेश जैन ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, संयम और करुणा का प्रतीक है तथा जैन संतों की परंपराएं सदियों पुरानी और अत्यंत सम्माननीय हैं। किसी भी धर्म, संत या धार्मिक प्रतीक के संबंध में बिना तथ्यात्मक जानकारी के की गई टिप्पणी करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती है।
उन्होंने कहा कि जैन समाज और जैन संतों के प्रति दिए गए आपत्तिजनक वक्तव्य से समाज में गहरा आक्रोश है। मेनका गांधी को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए जैन संत समाज एवं समस्त जैन समाज से क्षमा मांगनी चाहिए।
मुकेश जैन ने सभी धर्मों और उनकी परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
— मुकेश जैन प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान मप्र / नरेंद्र मोदी विचार मंच
Comments (0)