सीहोर विजय मालवीय
*आबकारी विभाग की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, 6 प्रकरण कायम*
*सीहोर।* समीपवर्ती जिला देवास में जहरीली शराब पीने से हुई घटना एवं आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं जिला कलेक्टर महोदय सीहोर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 06 प्रकरण कायम किए।
*क्या-क्या बरामद हुआ?*
-* ग्राम लोहांदा में दबिश देकर 01 प्रकरण कायम किया गया। मौके से 05 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 95 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया
* ग्राम श्यामपुर एवं तोरिया में दबिश देकर 33 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। 02 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किए गए।
जावर जोड़ स्थित पटेल देशी तड़का ढाबा, ग्राम फुट्टा एवं भिनोला में दबिश दी गई। मौके से 10 पाव देशी मदिरा, 12 लीटर कच्ची मदिरा एवं 220 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 03 प्रकरण कायम किए गए। 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
इस प्रकार आज की कार्रवाई में कुल 06 प्रकरण आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कायम किए गए। बरामद मदिरा को विधिवत नष्टीकरण किया गया तथा महुआ लाहन को सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन, मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते, आबकारी आरक्षक श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री रामसखी एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
Continue With Google