पांढुर्णा साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
*"ऑपरेशन सौगात"* के तहत पुलिस ने गुम हुए कुल *111 मोबाइल फोन* बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब *18 लाख 50 हजार रुपये* है।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पांढुर्णा में SP सुश्री विदिता डागर ने ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।
दीपावली के मौके पर अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इनमें शिक्षक, किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, नर्स, ड्राइवर, गृहिणी सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हैं।
इस सफलता में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, आर. अखलेश कुमार हिंगवे, सुरेश उइके और अंकित साहू की अहम भूमिका रही। SP ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पांढुर्णा पुलिस की अपील है - मोबाइल गुम हो तो तुरंत थाने में सूचना दें और CEIR
Continue With Google