*"सौसर ओवरब्रिज पर पुलिस का शिकंजा - 25 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ वर्धा के 2 तस्कर धराए!"*

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सीमा से महाराष्ट्र में चल रही अवैध शराब की अंतर्राज्यीय तस्करी पर सौसर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर दी ह

हाइवे स्थित सौसर ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक कार से *25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब* बरामद की है। साथ ही महाराष्ट्र वर्धा के दो तस्करों को दबोच लिया है।

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर महाराष्ट्र ले जाई जा रही है।

 

सूचना मिलते ही टीआई रूपलाल उईके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओवरब्रिज पर सख्त नाकाबंदी की। शाम करीब साढ़े चार बजे छिंदवाड़ा की ओर से आ रही कार क्रमांक *MH 15 FF 0309* को रोककर तलाशी ली गई।

 

तलाशी में कार की डिक्की और सीटों के नीचे बने गुप्त ठिकानों से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *प्रसील पिता बंडू, 30 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर* और *रोहित पिता प्रवीण सिरसागर, 23 वर्ष, निवासी अरबी नाका, वर्धा* के रूप में हुई है।

टीआई रूपलाल उईके ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर रही है कि शराब किस ठेके या गोदाम से उठाई गई थी और महाराष्ट्र में सप्लाई किसे दी जानी थी।

 

प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार छिंदवाड़ा के शराब ठेकेदारों और अंतर्राज्यीय तस्करी सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

 

गौरतलब है कि वर्धा में शराबबंदी है, जिसके चलते शराब तस्कर लगातार सक्रिय रहते हैं।

 

*क्लोजिंग -*

 

सौसर पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।