ज्वेलर्स डकैती के आरोपियों तक पहुंचाने वाले आरक्षक को सम्मान
पांढुर्णा में गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों को *'कॉप ऑफ द वीक'* सम्मान दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन कामना प्रसाद ने पांढुर्णा और मोहगांव थाने के दो पुलिसकर्मियों को उनके बेहतर काम के लिए सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में आरक्षक *सुरेंद्र परानी और योगेश खापरे* शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन्हीं आरक्षकों की मेहनत और सूचना के कारण पुलिस ज्वेलर्स डकैती के आरोपियों तक पहुंच पाई थी।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।
Continue With Google