आलोट। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रतलाम पुलिस अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करवाकर उन्हें कानून के दायरे में लाने की कार्रवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में बरखेड़ा कलां और आलोट पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी एक्ट के पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रियाज उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के प्रकरण में पूर्व में जमानत प्राप्त थी। पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण के लिए की गई कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय ने उसकी जमानत निरस्त कर स्थाई वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 5 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालयीन कार्रवाई के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कलां निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में दोनों थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने न्यायालय आलोट के आरसीटी क्रमांक 11/21 एवं अपराध क्रमांक 223/20, धारा 49-ए एवं 34-क आबकारी एक्ट के प्रकरण में जारी स्थाई वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह है गिरफ्तार आरोपी
रियाज उर्फ राजू पिता मुन्ना पठान (40), निवासी हनुमान मंदिर के पास, बरखेड़ा कलां।
संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक हरिसिंह बड़ेरा, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, अखम सिंह, ईश्वर धाकड़, शकील (थाना बरखेड़ा कलां) तथा आरक्षक लोकेन्द्र एवं राहुल (थाना आलोट) की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदतन अपराधियों और न्यायालयीन वारंटों में फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Continue With Google